पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा की तेरहवीं संस्कार में अमेठी सांसद ने दी श्रद्धांजलि
अमेठी। पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्वर्गीय योगेंद्र मिश्रा की तेरहवीं संस्कार में अमेठी के सांसद शामिल हुए और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सांसद ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। सांसद ने कहा कि स्वर्गीय योगेंद्र मिश्रा एक सम्मानित और लोकप्रिय जननेता थे, जिन्होंने लंबे समय तक संगठन और समाज की सेवा की। उनके निधन से क्षेत्र और संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है।
तेरहवीं संस्कार में अनेक जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल, रायबरेली अध्यक्ष पंकज तिवारी, रामपुर खास के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राकेश सिंह, भाजपा नेता गोविन्द चौहान, शशिकांत तिवारी, राजेश विक्रम सिंह, ओपी चौधरी, निर्मल शुक्ला सहित अन्य वरिष्ठ जनों में डॉ. संजय सिंह भी मौजूद रहे।
सभी उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय योगेंद्र मिश्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
Post a Comment