⚡ ब्रेकिंग News

पेट्रोलियम पदार्थों के वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता या कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं- जिलाधिकारी

पेट्रोलियम पदार्थों के वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता या कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं- जिलाधिकारी

केएमबी ब्यूरो
 सुलतानपुर 13 मार्च/जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक चारू निगम की उपस्थिति में जिले में रसोई गैस (एल.पी.जी.) की वर्तमान मांग और आपूर्ति की स्थिति के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में बैठक आयोजित की गयी। उक्त बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में पेट्रोलियम पदार्थों के वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता या कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    गैस एजेंसी वितरकों द्वारा अवगत कराया गया कि गैस सिलेण्डर आपूर्ति में कोई कमी नहीं है, पेट्रोल पम्प संचालकों द्वारा भी आपूर्ति में किसी भी प्रकार की समस्या न होने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। इंडेन, एच0पी0सी0एल0 इत्यादि के जनपदीय सेल्स अधिकारियों के द्वारा अवगत कराया गया कि गैस का पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है तथा सप्लाई चेन में कोई समस्या नहीं है, कुछ उपभोक्ताओं के द्वारा समय से पहले सिलेण्डर बुकिंग की जा रही है, जिसके सम्बन्ध में उन्हें लगातार अवगत कराया जा रहा है। 
    जिलाधिकारी महोदय ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था पर सतत् निगरानी बनाए रखी जाए, ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि प्रशासन जनपद में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसका उद्देश्य वितरण प्रणाली की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करना है।
   उन्होंने निर्देशित किया कि सभी एजेंसियां निर्धारित नियमों और मानकों के अनुसार ही कार्य करें तथा उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से पेट्रोलियम पदार्थों का संग्रहण न करें। यदि कोई व्यक्ति कालाबाजारी करता पाया जायेगा, तो उसके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर समस्त सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...