⚡ ब्रेकिंग News

जलजीवन मिशन में पाइप हुई लीक, जलभराव से ग्रामीण आक्रोशित

जलजीवन मिशन में पाइप हुई लीक, जलभराव से ग्रामीण आक्रोशित

केएमबी गंगा प्रसाद प्रजापति 
तिलोई,अमेठी। जलजीवन मिशन ने बेशक करोड़ों लोगों को फायदा पहुंचाया है लेकिन तमाम लोग बेपरवाह अधिकारियों की उदासीनता के चलते परेशान भी हो रहे हैं। मामला विकास क्षेत्र सिंहपुर के लौली गांव का है जहां बीते एक सप्ताह से जलजीवन मिशन की पाइप लीक है। पीने योग्य पानी मुख्य मार्ग पर भरा हुआ है जिससे सड़क की दुर्दशा तो खराब हो ही रही है अपितु राहगीरों को भी आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लौली गांव निवासी चंद्र प्रकाश सिंह,राम बरन यादव,राजेश श्रीवास्तव बताते हैं कि हम लोगों के दरवाजे पर जलभराव से बहुत समस्या है। कोई राहगीर यहां से गुजरता है तो वह गांव वालों को गलियों से नवाज कर ही आगे बढ़ता है। इस समस्या को लेकर कई बार स्थानीय कर्मचारियों से शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। गौरतलब हो कि जलजीवन मिशन जहां एक तरफ ग्रामीणों को सुविधा दे रही है वहीं जगह-जगह पाइप लीकेज से जलभराव और खस्ताहाल सड़कों से लोग परेशान है। ठीक इसी प्रकार की समस्या टिकरी-भुलैया पुरवा चौराहे पर भी बनी हुई है। पाइप लीकेज से पानी का स्राव बना हुआ है जिससे कच्ची मिट्टी पर कई बार तो लोग चोटिल भी हुए हैं। इस बाबत जलजीवन मिशन का कार्य देख रहे जेइ आर०के० यादव से फोन पर शिकायत की गई थी लेकिन उन्होंने ठीक करवाने का आश्वासन दिया था। शिकायत किए हुए लगभग दो सप्ताह बीत रहा है लेकिन अधिकारियों के कान पर जूं नहीं रेंग रहा है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जलजीवन मिशन बेपरवाह और लापरवाह अधिकारियों की उदासीनता के चलते रफ्तार नहीं पकड़ रही है। लौली निवासी मनीष मिश्रा, गंगा बक्स सिंह, नागेंद्र प्रताप सिंह, अवधराज सिंह आदि लोगों को भी इस समस्या से दिक्कत हो रही है। इस बाबत जेई आर के यादव से बात की गई तो उन्होंने कहा मामला अभी जानकारी में नहीं है फिलहाल जांच करवा के उचित कार्यवाही करवा के जल्द ग्रामीणों को सुगमता दिलाई जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...