⚡ ब्रेकिंग News

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित

केएमबी ब्यूरो श्रावण कामड़े
 छिंदवाड़ा,17 मार्च 2026। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिये जिला छिन्दवाड़ा की अचल सम्पत्ति के बाजार मूल्य की गाईड लाईन के संबंध में कलेक्टर हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में जिला मूल्यांकन समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय के मिनी सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों से चर्चा उपरांत सर्वसम्मति से जिला मूल्यांकन समिति के अनंतिम मूल्य प्रस्ताव पारित किये गये। जिला पंजीयक एवं संयोजक जिला मूल्यांकन समिति ने बताया कि पंजीयन जिला छिन्दवाडा की 3340 लोकेशनों में से 1268 लोकेशन नगरीय एवं 2072 ग्रामीण लोकेशन हैं, जिनमें 595 नगरीय एवं 1084 ग्रामीण कुल 1679 लोकेशनों में औसतन 10.41% प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है। संशोधन के प्रमुख कारणों में कई स्थानों पर अधिक मूल्य पर पंजीयन होना, विगत वर्षों में दर वृद्धि न होना, अनुपयोगी 9 लोकेशनों को डिलीट/मर्ज किया गया है तथा 17 नवीन लोकेशनों को जोड़ा गया है। इस सम्बंध में आमजन अपनी आपत्ति एवं सुझाव 20 मार्च 2026 समय दोपहर 12.00 बजे तक प्रस्तुत कर सकते हैं। प्राप्त प्रस्तावों पर नियमानुसार परीक्षण कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। साथ ही आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि मार्च माह में आने वाले समस्त सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी जिले के पंजीयन कार्यालय, शासकीय कार्य एवं पंजीयन कार्य हेतु खुले रहेंगे, जिससे संपत्ति पंजीयन से संबंधित कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न हो सकें। नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय तक अपने सुझाव एवं आपत्ति प्रस्ताव प्रस्तुत करें, जिससे गाईड लाईन का निर्धारण पारदर्शी एवं वास्तविक बाजार परिस्थितियों के अनुरूप किया जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...