⚡ ब्रेकिंग News

रामाकोना क्षेत्र में बाघ और तेंदुए का मूवमेंट: सीतापार के जंगल में एक बकरा एक बकरी का शिकार तेंदुए ने किया

रामाकोना क्षेत्र में बाघ और तेंदुए का मूवमेंट: सीतापार के जंगल में एक बकरा एक बकरी का शिकार तेंदुए ने किया

केएमबी ब्यूरो श्रावण कामड़े
रामाकोना। ग्रामीण क्षेत्रों में जंगल से आ रहे जानवरों ने क्षेत्रीय किसानों को परेशान कर रखा है वही वन विभाग का अमला भी दिन रात गस्त कर रहा है । किंतु इनको पग मार्क के अलावा और कुछ हासिल नहीं हो रहा है। बीते मंगलवार को रामाकोना गायमुख मार्ग पर माता नाला के पास नारायण पाल के खेत में कोठे में बंदी गाय के बच्चे को बाघ ने घायल किया था उसकी आज मौत हो चुकी है और वहां पर जो पग मार्ग मिले हैं वह बाघ के बताए जा रहे हैं। इसकी जानकारी अभिजीत मालवीय बीट प्रभारी रामाकोना ने दी है। सीतापार के जंगल में चरने गए एक बकरा एवं एक बकरी जब शाम वापस नहीं लौटे तब ग्रामीणों ने जंगल में जाकर देखा तो उनका शिकार हुआ था। यह पशु जयानंदा पति महेंद्र ताराम के थे जिसका शिकार तेंदुए द्वारा किया गया है।
मनोज पवार डिप्टी रेंजर ने बताया की रामाकोना क्षेत्र में बाघ और तेंदुआ का मूवमेंट है। दोनों के पग मार्ग मिल रहे हैं हमने किसानों को सतर्क रहने एवं अपने पशु की सुरक्षा करने को कहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...