⚡ ब्रेकिंग News

थाना ए०एच०टी० पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा/भूला बिसरा बच्चा बरामद किया गया

थाना ए०एच०टी० पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा/भूला बिसरा बच्चा बरामद किया गया

केएमबी शंभू नाथ दुबे

देवरिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान आपरेशन खोज के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना ए०एच०टी० देवरिया पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 553/2024 धारा 137 (2) BNS थाना कोतवाली जनपद देवरिया से सम्बन्धित गुमशुदा/भूला बिसरा बालक फैजान अंसारी पुत्र समीर अंसारी उम्र लगभग 06 वर्ष जो करीब 02 वर्ष से गुमशुदा था। जिसको वर्तमान विवेचना थाना ए०एच०टी पुलिस टीम देवरिया द्वारा अथक प्रयास व परिश्रम कर गुमशुदा बालक फैजान अंसारी को आज दिनांक-08.03.2026 को ग्राम तिवई थाना सुरौली जनपद देवरिया से सकुशल बरामद किया गया व नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। बच्चे के बरामदगी से परिवार में खुशी की लहर दौडी जिसके लिए परिजन व क्षेत्रवासी द्वारा पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रसंशा किया जा रहा है।
बरामद किये गये बालक का विवरण
गुमशुदा बालक- फैजान अंसारी पुत्र समीर अंसारी उम्र लगभग 06 वर्ष पता मकान नं0 81 अहमद नगर वार्ड नं0 32 थाना कोतवाली जनपद देवरिया।
बरामद करने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार वर्मा थाना-ए०एच०टी० जनपद देवरिया 2. उ0नि0 गोविन्द सिंह थाना-ए०एच०टी० जनपद देवरिया 3.उ0नि0 औरंगजेब खॉ थाना-ए०एच०टी० जनपद देवरिया 4. हे0का0 अखिलेश्वर सिंह (चालक) देवरिया। 5. का0 आकाश सिंह कुशवाहा थाना-ए०एच०टी० जनपद देवरिया 6. का0 सुनिल कुमार सिंह थाना-ए०एच०टी० जनपद देवरिया 7.म०आ० अर्चना कुशवाहा थाना-ए०एच०टी० जनपद देवरिया।।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...