जनपद पंचायत बिछुआ की समीक्षा बैठक शांतिपूर्वक संपन्न
केएमबी ब्यूरो श्रावण कामड़े
बिछुआ (न्यूज़)। विकासखंड क्षेत्र बिछुआ में जनपद पंचायत की सामान्य समीक्षा बैठक का आयोजन जनपद पंचायत सभा गृह में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष सतीश भलावी ने की, जबकि उपाध्यक्ष निरंकुश नागरे एवं जनपद पंचायत सीईओ गौरव तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में जनपद पंचायत के सभी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए पेयजल व्यवस्था पर विशेष चर्चा की गई। पीएचई विभाग तथा शिक्षा विभाग से संबंधित मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
कुछ विभागीय अधिकारियों की अनुपस्थिति पर जनपद अध्यक्ष सतीश भलावी एवं उपाध्यक्ष निरंकुश नागरे ने नाराजगी जाहिर की। उपाध्यक्ष नागरे ने कहा कि पांचवे वित्त आयोग की राशि से पंचायतों में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सीईओ गौरव तिवारी ने भी पेयजल समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारी लक्ष्मीकांत मिश्रा, बीआरसी दिनेश कुमार डिग्रसे, पीएचई उपयंत्री दीपक अहिरवार, महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारी भावना कुमरे, कृषि विभाग के अधिकारी अरविंद जावरे, पशु चिकित्सालय प्रभारी परमार, उपयंत्री प्रतीक अतुलकर, एपीओ धर्मेंद्र मालवीय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Post a Comment