⚡ ब्रेकिंग News

सीसीटीवी में रिकॉर्ड होने के बाद भी एफआईआर दर्ज करने से कन्नी काट रहे हैं थानाध्यक्ष कूरेभार

सीसीटीवी में रिकॉर्ड होने के बाद भी एफआईआर दर्ज करने से कन्नी काट रहे हैं थानाध्यक्ष कूरेभार

केएमबी ब्यूरो
सुल्तानपुर। मारपीट की घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड होने के बाद भी आरोपियों पर कार्यवाही करने से कन्नी काट रहे थानाध्यक्ष। पूरा मामला कूरेभार थाना अंतर्गत धर्मदासपुर गांव से जुड़ा है जहां बीते रविवार की रात आरोपियों द्वारा एक महिला को उसके दरवाजे से घसीट कर झाड़ियों में ले जाकर बुरी तरह मारा पीटा गया। मामला यहीं खत्म नहीं हुआ महिला को पीटने के बाद उसके दरवाजे पर लाकर फेंक दिया गया। पूरा घटनाक्रम पीड़ित के घर में लगे सीसीटीवी कमरे में रिकॉर्ड भी हुआ है लेकिन इसके बावजूद कूरेभार थानाध्यक्ष द्वारा आरोपियों पर कार्यवाही करने में हीला हवाली की जा रही है जो पुलिसिया कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगा रही है। दूरभाष के जरिए पीड़ित महिला से वार्ता की गई तो उसने बताया कि हम लोग लगातार थाने का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन पुलिस मुकदमा पंजीकृत करने को तैयार नहीं है। प्रकरण के संबंध में थानाध्यक्ष कूरेभार से बात की गई तो पहले तो उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष अभी तक प्रार्थना पत्र लेकर नहीं आया है जिसके कारण कार्यवाही में देरी हो रही है लेकिन जब सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज के साथ पीड़ित का प्रार्थना पत्र वायरल होने की बात कही गई तो थानाध्यक्ष ने दबी आवाज में कहा कि तहरीर में घटनाक्रम को तोड़ मरोड़ कर लिख दिया गया है जिसकी वजह से मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया। घटना की सही तहरीर मिलने पर अवश्य ही मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। अब सवाल यह उठता है कि पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में रिकॉर्ड होने के बाद भी जब पुलिस अभियोग पंजीकृत करने के लिए तैयार नहीं है तो आखिर पीड़ित को कैसे न्याय मिलेगा और न्याय के लिए उसे कब तक भटकना पड़ेगा बड़ा सवाल है?

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...