⚡ ब्रेकिंग News

स्वर्गीय वंदना श्रीवास्तव की द्वितीय पुण्यतिथि पर वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

स्वर्गीय वंदना श्रीवास्तव की द्वितीय पुण्यतिथि पर वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

उप संपादक प्रदीप श्रीवास्तव
देवरिया। पूर्व ग्राम प्रधान स्वर्गीय वंदना श्रीवास्तव की द्वितीय पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उनके पति एवं समाजसेवी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने क्षत्रिय छात्रावास और महरानी चंडीका शिक्षा समिति परिसर में पौधे लगाए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वर्गीय वंदना श्रीवास्तव का निधन 29 जून 2024 को हुआ था। उनकी याद को चिरस्थायी बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए हर वर्ष वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने प्रत्येक वर्ष सैकड़ों पौधे लगाने का संकल्प दोहराते हुए सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रकृति की रक्षा के लिए वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...