⚡ ब्रेकिंग News

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई भूमाफियाओ के कब्जे से छुड़ाया वन भूमि

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई भूमाफियाओ के कब्जे से छुड़ाया वन भूमि

केएमबी ब्यूरो
बिछुआ। कुम्भपानी बफर जोन पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी अंतर्गत कोनापिंडरई बीट के क्रमांक 1377 में वर्षों से गैर वानकीय कार्य कर कब्जा जमाए अतिक्रमण कर्ताओं से वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में परिक्षेत्र अधिकारी कुम्भपानी की उपस्थिति में आरोपी प्रदीप उइके एवं ट्रैक्टर मालिक धर्मेन्द्र उइके का ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 28 एडी 2983 जप्त कर बड़ी कार्रवाई की गई पी ओ आर नंबर 46083/11 से प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई। अतिक्रमणकारियों द्वारा कार्रवाई का विरोध कर कहा गया कि सबसे पहले गुमतरा जमतरा का अतिक्रमण हटाओ। पुलिस बल चौरई की उपस्थिति में कार्रवाई की गई उक्त भूमि वृक्षारोपण हेतु प्रस्तावित है अतिक्रमण हटाकर वृक्षारोपण किया जाएगा। अतिक्रमण स्वतः ही छोड़ने हेतु समझाइस दी गई कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी चौरई एवं वन अमला मौजूदा रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...