⚡ ब्रेकिंग News

एटीएम ठगी करते धराया युवक, पीआरडी जवान को घसीटकर ले गया सड़क तक

एटीएम ठगी करते धराया युवक, पीआरडी जवान को घसीटकर ले गया सड़क तक

केएमबी खुर्शीद अहमद 
अमेठी। जनपद के जायस कस्बे में बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम पर कार्ड बदलकर ठगी करने वाला युवक सोमवार को रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी की हरकत देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। उसने पकड़े जाने पर सुरक्षा में तैनात पीआरडी जवान को घसीटते हुए सड़क तक ले गया। बाद में ग्रामीणों ने उसे दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, जायस कस्बे में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम पर एक संदिग्ध युवक पिछले कई दिनों से घूम रहा था। आरोप है कि वह एटीएम पर पैसा निकालने आए लोगों के पीछे खड़ा होकर उनका पिन नंबर देख लेता था। फिर किसी बहाने से कार्ड बदलकर ठगी कर लेता था। सोमवार दोपहर भी युवक इसी फिराक में था। तभी कुछ लोगों को उस पर शक हुआ। जब लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। शोर सुनकर एटीएम की सुरक्षा में तैनात पीआरडी जवान सुल्तान और होमगार्ड ब्रिज किशोर मौके पर पहुंचे। आरोप है कि युवक ने दोनों से धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसी दौरान उसने पीआरडी जवान सुल्तान का हाथ पकड़ लिया और उसे घसीटते हुए एटीएम से बाहर सड़क तक ले गया। युवक की दबंगई देखकर आसपास के दुकानदार और राहगीर इकट्ठा हो गए। लोगों ने मिलकर युवक को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर जायस पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें युवक पीआरडी जवान को घसीटता नजर आ रहा है। जायस थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि युवक इस तरह की ठगी से अब तक कितने लोगों को शिकार बना चुका है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...