⚡ ब्रेकिंग News

अपराध नियंत्रण हेतु आदतन, पेशेवर एवं मनबढ़ अपराधी के विरुद्ध की गई जिला बदर की कर्यवाही

अपराध नियंत्रण हेतु आदतन, पेशेवर एवं मनबढ़ अपराधी के विरुद्ध की गई जिला बदर की कर्यवाही
 
केएमबी ब्यूरो
सुल्तानपुर। जिलाधिकारी कुमार हर्ष व पुलिस अधीक्षक चारू निगम द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु 01 आदतन,पेशेवर व मनबढ़ अपराधी के विरूद्ध की गई जिला बदर की कार्यवाही। पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारीगण के कुशल नेतृत्व में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सतत जारी है। इसी क्रम में-
   थाना कादीपुर पुलिस द्वारा 01 जिला बदर अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए उसके गांव में मुनादी करायी गई। प्रभारी निरीक्षक कादीपुर श्री श्याम सुन्दर मय पुलिस बल के साथ मौके पर उपस्थित होकर अभियुक्त के जिला बदर किये जाने की सूचना सार्वजनिक रूप से दी गई तथा ग्रामवासियों को अवगत कराया गया कि यदि उक्त अभियुक्त जिला बदर अवधि के दौरान जनपद की सीमा में कहीं दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। प्रभारी निरीक्षक कादीपुर द्वारा जिलाधिकारी सुलतानपुर कार्यालय से प्राप्त जिला बदर आदेश के अनुपालन में अभियुक्त हर्षित सिंह पुत्र उमाशंकर सिंह निवासी राणानगर, कस्बा कादीपुर, थाना कादीपुर, जनपद सुलतानपुर के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उसे आगामी 06 माह की अवधि हेतु जनपद सीमा से बाहर किये जाने का आदेश मौके पर लाउडहेलर के माध्यम से सुनाया गया। साथ ही डुगडुगी पिटवाकर एवं मुनादी के माध्यम से सम्पूर्ण ग्राम में उक्त आदेश की जानकारी आमजन को दी गयी ।पुलिस द्वारा स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया कि जिला बदर अवधि के दौरान यदि अभियुक्त जनपद सुलतानपुर की सीमा में पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
*जिला बदर अपराधी एवं अपराधिक इतिहास -*
1. हर्षित सिंह पुत्र उमाशंकर सिंह निवासी राणानगर कस्बा कादीपुर थाना कादीपुर जिला सुलतानपुर
*अपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 100/20 धारा 147/323/504/506/427 भा0द0वि0 व 3(1) द,ध एससी/एसटी एक्ट थाना कादीपुर जनपद सुलतानपुर 
2. मु0अ0सं0 179/20 धारा 147/148/149/302/34 भा0द0वि0 थाना कादीपुर जनपद सुलतानपुर
3. मु0अ0सं0 127/21 धारा 323/504/506/34 भा0द0वि0 व 3(1) द,ध एससी/एसटी एक्ट थाना कादीपुर जनपद सुलतानपुर
4. मु0अ0सं0 111/22 धारा 323/324 भा0द0वि0 थाना कादीपुर जनपद सुलतानपुर
5. मु0अ0सं0 481/22 धारा 386/307/504/506 भा0द0वि0 थाना कादीपुर जनपद सुलतानपुर
6. मु0अ0सं0 501/22 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट थाना कादीपुर जनपद सुलतानपुर
7. मु0अ0सं0 075/25 धारा 115(2)/352/351(3)/3(5) बी0एन0एस0 थाना कादीपुर जनपद सुलतानपुर

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...