बिछुआ में मंत्री प्रहलाद पटेल का सचिव संगठन ने किया स्वागत
छिंदवाड़ा। जनपद पंचायत बिछुआ में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का सचिव संगठन द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष रामकरण गोदेवार, सचिव भैंसारे सहित सभी सचिव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सचिवों ने मंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समाधान का आश्वासन दिया। मंत्री ने ग्रामीण विकास कार्यों को बेहतर तरीके से करने के निर्देश भी दिए।
Post a Comment