बलदेव दास हनुमत लघु माध्यमिक विद्यालय उनुरुखा के चार छात्रों ने छात्रवृत्ति परीक्षा में मारी बाजी
कादीपुर,सुलनपुररा। राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत परीक्षा 2025-2026जो 9नवंबर 2025 से मार्च 2026के बीच विभिन्न तिथियों में अलग अलग प्रदेश में आयोजित हुई थी, जिसका परिणाम विगत दिनों आया है। तहसील कादीपुर जनपद सुल्तानपुर के विकास खंड अखण्ड नगर अंतर्गत स्थित बलदेव दस हनुमत लघु माध्यमिक विद्यालय महमदपुर उनुरखा विद्यालय से चार बच्चों अर्निका सिंह पुत्री अमित सिंह, अक्षिता पाण्डेय पुत्री पवन कुमार पाण्डेय, उमा कांत तिवारी पुत्र कुल भास्कर तिवारी एवं उत्तम तिवारी पुत्र अनिल तिवारी ने उक्त परीक्षा उत्रीण किया जिससे विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों में खुशी की लहर है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार वर्मा एवं स्टॉफ ने बच्चों को समारोहपूर्वक फूलमाला पहना कर एवं पुरस्कार स्वरुप पुस्तकें व प्रशस्ति भेट कर सम्मानित किया जिससे क्षेत्रवासी बहुत ही ख़ुश है और विद्यालय परिवार व बच्चों की मेधा की प्रसंशा कर रहे हैं।
Post a Comment