⚡ ब्रेकिंग News

हरगांव से निकली भव्य पदयात्रा, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

हरगांव से निकली भव्य पदयात्रा, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

केएमबी गंगा प्रसाद प्रजापति
 अमेठी। तहसील तिलोई क्षेत्र में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 22 मार्च 2026 को प्राचीनतम बाबा सिद्धा दास हरगांव धाम से परम पूज्य महंत श्रीमती रेखा सिंह जी के नेतृत्व में बाबा दूलनदास सत्यनाम धर्मों धाम तक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया।पदयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु जयकारों और भजन-कीर्तन के साथ यात्रा में शामिल होकर अपनी आस्था व्यक्त करते नजर आए। मोहनगंज चौराहे पर स्थानीय भक्तों द्वारा महंत जी का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने उनका आशीर्वाद प्राप्त कर स्वयं को धन्य महसूस किया।महंत श्रीमती रेखा सिंह जी ने अपने संदेश में श्रद्धालुओं से धर्म, सेवा और सद्भाव के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पदयात्राएं समाज में एकता, भाईचारा और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करती हैं।इस आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ किया, बल्कि सामाजिक समरसता का भी संदेश दिया। प्रशासन की देखरेख में यात्रा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...