⚡ ब्रेकिंग News

प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने सीएचसी सिंहपुर के स्टाफ पर लगाया लापरवाही का आरोप

प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने सीएचसी सिंहपुर के स्टाफ पर लगाया लापरवाही का आरोप

केएमबी गंगा प्रसाद प्रजापति
जनपद अमेठी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर में प्रसव के बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान जुनैदा के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ और स्वास्थ्य कर्मियों पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है तथा पूरे मामले की शिकायत जिलाधिकारी अमेठी से की है।जानकारी के अनुसार 7 मार्च की शाम लगभग 5 बजे जुनैदा को प्रसव पीड़ा होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने बताया कि भर्ती के बाद महिला की सभी आवश्यक जांचें की गईं और उसकी स्थिति सामान्य पाई गई। इसके बाद शाम करीब 7:30 बजे महिला की सामान्य डिलीवरी कराई गई। हालांकि डॉक्टरों के अनुसार नवजात शिशु मृत पैदा हुआ था और उसे मृत घोषित कर दिया गया।डिलीवरी के बाद महिला की दोबारा जांच की गई, जिसमें उसकी स्थिति सामान्य बताई गई। रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच महिला घर जाने के लिए तैयार हो रही थी और उसने स्वयं को ठीक बताया। अस्पताल की ओर से एंबुलेंस भी बुलवाई गई थी, लेकिन परिजन उसे अपने निजी वाहन से 200 बेड अस्पताल तिलोई ले जाने लगे।इसी दौरान रास्ते में महिला को अचानक चक्कर आने लगे और आंखों के सामने अंधेरा छाने लगा। इसके बाद परिजनों ने एंबुलेंस को कैंसिल कर दिया और महिला को वापस अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने जब दोबारा जांच की तो उसका ब्लड प्रेशर काफी कम पाया गया। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तत्काल 200 बेड अस्पताल तिलोई रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि तिलोई अस्पताल पहुंचने के बाद महिला की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने सीएचसी सिंहपुर के स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...