⚡ ब्रेकिंग News

फेसबुक पोस्ट से मचा बवाल, खेखरुआ गांव में तनाव, युवक पर गंभीर आरोप

फेसबुक पोस्ट से मचा बवाल, खेखरुआ गांव में तनाव, युवक पर गंभीर आरोप

केएमबी विनय कुमार 
तिलोई,अमेठी। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खेखरुआ में एक फेसबुक पोस्ट ने गांव का माहौल गर्मा दिया है। सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट को लेकर ग्रामीणों और एक युवक के बीच विवाद गहराता जा रहा है, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है।
ग्रामीणों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक को सामूहिक प्रार्थना पत्र सौंपा है। आरोप है कि गांव निवासी रितेश सिंह ने 13 मार्च 2026 को अपने फेसबुक आईडी से एक भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट साझा की, जिसमें गांव के कुछ लोगों पर नॉर्मल डिलीवरी के नाम पर ₹50,000 तक की अवैध वसूली तथा गो-तस्करी जैसे संगीन आरोप लगाए गए।
हालांकि, ग्रामीणों ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे पूरी तरह झूठा, निराधार और गांव की सामाजिक एकता को तोड़ने वाला प्रयास बताया है। उनका कहना है कि ग्राम पंचायत में कार्यरत आशा बहुएं पूरी निष्ठा से गर्भवती महिलाओं की देखभाल करती हैं और इस प्रकार की किसी भी अवैध वसूली की जानकारी उन्हें नहीं है।ग्रामीणों ने यह भी स्पष्ट किया कि गांव में गो-कटान या पशु तस्करी जैसी कोई गतिविधि नहीं होती, और ऐसे आरोप केवल बदनाम करने की साजिश हैं।प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित युवक स्वयं को ग्राम प्रधान बताकर भ्रम फैलाता है और बार-बार विवाद उत्पन्न करने की कोशिश करता है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...