⚡ ब्रेकिंग News

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा आयोजित होली-ईद मिलन समारोह में पत्रकारों का जमावड़ा

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा आयोजित होली-ईद मिलन समारोह में पत्रकारों का जमावड़ा

केएमबी सुनील कमार
सुल्तानपुर। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा आयोजित होली-ईद मिलन समारोह में शामिल पत्रकारों ने एक-दूसरे को होली व ईद की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक राज खन्ना ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव को मजबूत करने का सशक्त माध्यम होते हैं। उन्होंने कहा कि अक्सर होली जैसे पारंपरिक और उल्लासपूर्ण पर्व के बाद “होली शांतिपूर्वक सम्पन्न” होने की खबरें प्रमुखता से सामने आती हैं, जो इस बात का संकेत है कि कहीं न कहीं सामाजिक ताने-बाने में बदलाव आया है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्या बदल गया है कि अब त्योहारों को भी चुनौती के रूप में देखा जाने लगा है। उन्होंने आगे कहा कि आधुनिक जीवनशैली में लोगों के बीच संवाद और मेलजोल लगातार कम हो रहा है। डिजिटल माध्यमों ने जहां सुविधाएं बढ़ाई हैं, वहीं आपसी दूरियां भी बढ़ा दी हैं। ऐसे में इस प्रकार के आयोजन समाज को जोड़ने और परंपराओं को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विशिष्ट अतिथि यूएनआई छत्तीसगढ़ के स्टेट हेड अशोक साहू ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सद्भाव और एकजुटता को बढ़ावा देते हैं। विशिष्ट अतिथि जिला सूचना अधिकारी डॉ. धीरेन्द्र यादव ने भी बदलते समय में संवाद और मेल-मिलाप की परंपरा को बनाए रखने पर जोर दिया, ताकि समाज में सकारात्मक वातावरण कायम रह सके। कार्यक्रम में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन सदस्यों को अतिथियों द्वारा पहचान पत्र वितरण किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय पार्षद जीतेंद्र श्रीवास्तव, प्रदेश परिषद सदस्य रमाकांत बरनवाल, राजेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष संतोष यादव, महामंत्री निसार अहमद, उपाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा, राजेंद्र यादव, कलीम खान, कोषाध्यक्ष योगेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष दर्शन साहू, विजय पांडे, पवन मिश्रा, मनोज मिश्रा, विनय सिंह, शिवम श्रीवास्तव, पवन दूबे, राजबहादुर यादव, अनिरुद्ध चौरसिया, प्रवीण श्रीवास्तव, सरफराज अहमद, राजकमल शुक्ला, राम लखन मौर्य, अनिल गुप्ता, सुनील कुमार, शिवकुमार, प्रदीप यादव, सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...