जामसांवली धाम में रामकथा श्रवण करने पहुंचे भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक पं रमेश दुबे
श्री हनुमान जी के दर्शन कर की जिलेवासियों के खुशहाली की कामना
सौंसर। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक पं रमेश दुबे सौंसर स्थित प्रसिद्ध जामसांवली धाम (हनुमान लोक) पहुंचे जहां उन्होंने चमत्कारिक श्री हनुमान मंदिर में भगवान श्री हनुमान जी के दर्शन-पूजन कर क्षेत्र एवं जिलेवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष दुबे ने हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में जामसांवली धाम में आयोजित पावन रामकथा में सहभागिता कर कथा वाचक पूज्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के श्रीमुख से कथा का श्रवण किया और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड, संस्थान के अध्यक्ष गोपाल शर्मा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय धवले, महापौर विक्रम अहके, वरिष्ठ नेता संतोष जैन, राहुल मोहोड़ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Post a Comment