⚡ ब्रेकिंग News

विधान सभा जगदीशपुर को बड़ी सौगात, मकदूमपुर कला-देवगांव मार्ग पर गोमती नदी पर बनेगा नया पक्का पुल

विधान सभा जगदीशपुर को बड़ी सौगात, मकदूमपुर कला-देवगांव मार्ग पर गोमती नदी पर बनेगा नया पक्का पुल

केएमबी खुर्शीद अहमद
जगदीशपुर, अमेठी। विधानसभा क्षेत्र 184 जगदीशपुर को बड़ी विकासात्मक सौगात मिली है। क्षेत्र के ग्राम सभा मकदूमपुर कला से देवगांव मार्ग पर स्थित गोमती नदी पर नवीन पक्का पुल (दीर्घ सेतु), संपर्क मार्ग एवं आवश्यक सुरक्षात्मक कार्यों हेतु ₹38.08 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के स्वीकृत होने से क्षेत्र में सुगम, सुरक्षित और तेज आवागमन सुनिश्चित होगा। लंबे समय से इस मार्ग पर मजबूत पुल निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे अब मंजूरी मिलने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।यह पुल न केवल ग्रामीणों की आवाजाही को आसान बनाएगा, बल्कि व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति देगा। बरसात और जलभराव के दौरान होने वाली परेशानियों से भी लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।इस जनहितकारी निर्णय पर विधायक सुरेश पासी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने के साथ-साथ आमजन के जीवन को भी आसान बनाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...