⚡ ब्रेकिंग News

गौरीगंज पावर हाउस में भीषण आग, वायर के ड्रम राख; गेहूं का खेत भी चपेट में

गौरीगंज पावर हाउस में भीषण आग, वायर के ड्रम राख; गेहूं का खेत भी चपेट में

केएमबी ब्यूरो प्रमुख इंद्रभान पांडे
अमेठी। गौरीगंज क्षेत्र के मुंशीगंज रोड स्थित पावर हाउस में रविवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और परिसर में रखे वायर के कई ड्रम जलकर राख हो गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास का गेहूं का खेत भी इसकी चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। धुएं का घना गुबार दूर से ही दिखाई दे रहा था। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड व विद्युत विभाग को सूचना दी। समय रहते बिजली आपूर्ति बंद कर दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।
हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के काफी देर बाद भी फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इस बीच आग फैलकर पास के गेहूं के खेत तक पहुंच गई। खेत मालिकों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...