⚡ ब्रेकिंग News

देवरिया में अकीदत और गम के माहौल में निकला मुहर्रम का जुलूस

देवरिया में अकीदत और गम के माहौल में निकला मुहर्रम का जुलूस

केएमबी प्रदीप श्रीवास्तव
देवरिया। जिले में मुहर्रम के अवसर पर शनिवार को अकीदत और अनुशासन के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अंजुमनों और ताजियादारों ने भाग लिया। "या हुसैन" की सदाओं के बीच मातमी जुलूस अपने निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान लोगों ने इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए मातम किया। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पूरे मार्ग पर तैनात रहे तथा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की निगरानी रही। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए कई स्थानों पर रूट डायवर्जन भी लागू किया गया।मुहर्रम के जुलूस में युवाओं ने पारंपरिक करतबों का भी प्रदर्शन किया, जबकि विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों द्वारा शर्बत और पेयजल की व्यवस्था की गई। प्रशासन ने सभी समुदायों के सहयोग से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में जुलूस संपन्न होने पर संतोष व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...