⚡ ब्रेकिंग News

देवरिया में गौरी बाजार चीनी मिल के बकाया भुगतान को लेकर आंदोलन तेज करने का ऐलान

देवरिया में गौरी बाजार चीनी मिल के बकाया भुगतान को लेकर आंदोलन तेज करने का ऐलान

केएमबी प्रदीप श्रीवास्तव 

देवरिया। समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार यादव के देवरिया आगमन पर जिला अध्यक्ष ऋषिकेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद आयोजित बैठक में गौरी बाजार चीनी मिल के मजदूरों और किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई।

राजकुमार यादव ने मजदूरों और किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और कहा कि वर्षों से लंबित बकाया भुगतान की लड़ाई को संगठन प्रदेश से राष्ट्रीय स्तर तक मजबूती से उठाएगा। पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा ने आरोप लगाया कि 12 वर्षों से मजदूर और किसान अपने बकाया भुगतान के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार समाधान नहीं कर रही है।

बैठक का संचालन विधानसभा अध्यक्ष सहातम यादव ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, किसान, मजदूर एवं महिलाएं मौजूद रहीं। मजदूरों ने बकाया भुगतान की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...