⚡ ब्रेकिंग News

पुरानी रंजिश में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, बेहतर इलाज हेतु लखनऊ रेफर

पुरानी रंजिश में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, बेहतर इलाज हेतु लखनऊ रेफर

केएमबी मोहम्मद अफसर
सुलतानपुर। थाना गोशाईगंज को शाम लगभग 5:45 के आसपास स्थानीय थाने को यह सूचना प्राप्त होती है कि ग्राम कारी बहार, जासापारा के एक व्यक्ति जिनका नाम आजाद वर्मा है, को गोली मार दी गई है। उक्त सूचना को संज्ञान में लेते हुए स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचती है। वरिष्ठ अधिकारीगण के द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है।उक्त के दौरान पीड़ित पक्ष के द्वारा यह तथ्य संज्ञान में लाया जाता है कि वर्ष 2024 में दोनों पक्षों के बीच एक मारपीट हुई थी, जिसमें सत्यम पांडे और उसके अन्य अभियुक्तों के द्वारा उस घटना को लेकर रंजिश रखी जा रही थी और उसी रंजिश को ध्यान में रखते हुए सत्यम पांडे और अन्य व्यक्तियों के द्वारा आजाद वर्मा को आज यह गोली मार दी गई है। उक्त घायल को इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है। जिला अस्पताल से लखनऊ रवाना कर दिया गया है बेहतर इलाज हेतु। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। अन्य विधिक कार्यवाहियां संपादित की जा रही हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...