⚡ ब्रेकिंग News

बीते रविवार की शाम को प्राणघातक हमले में गोली लगने से इलाज के दौरान युवक की मौत

बीते रविवार की शाम को प्राणघातक हमले में गोली लगने से इलाज के दौरान युवक की मौत 

केएमबी संवाददाता
सुल्तानपुर। बीते रविवार की शाम को जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के कारीबहार गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक को बाइक सवार बदमाशों ने सरेआम गोली मार दी और बेखौफ होकर मौके से चले गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसपी चारू निगम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। गोली लगने से घायल युवक को इलाज के लिए यशस्वी महाविद्यालय ले जाया गया जहां उपचार के दौरान युवक की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टर ने केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया। जिंदगी और मौत की जंग मेइ लाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। वैसे तो गोसाईगंज थाना अपराधों व पुलिसिया कार्यशैली को लेकर हमेशा चर्चा में रहा है लेकिन क्षेत्रवासियों  का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से थानाध्यक्ष अखंड देव मिश्र को अपराधी खुलेआम चुनौती दे रहे हैं लेकिन थानाध्यक्ष का अपराधियों पर कोई नियंत्रण देखने को नहीं मिल रहा है जिसके चलते आए दिन क्षेत्र में गंभीर घटनाएं घट रही हैं और पुलिस केवल अपराधियों के पीछे दौड़ती हुई दिखाई दे रही है। गोसाईगंज पुलिस के हाथ आरोपियों के गिरेबान तक कब पहुंचेंगे क्षेत्र की जनता बस इसी का इंतजार कर रही है क्योंकि इस वक्त थाना क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों का दायरा तेजी से बढ़ रहा है और क्षेत्र की जनता के मन में बार-बार एक ही सवाल गूंज रहा है कि अगर स्थानीय पुलिस अपराधियों के आगे इसी तरह लाचार रही तो हमारे जान माल की सुरक्षा कैसे होगी यह बड़ा सवाल है??

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...