⚡ ब्रेकिंग News

पूर्व सीएम अखिलेश यादव के जन्मदिन पर अमेठी में उमड़ा जनसैलाब

पूर्व सीएम अखिलेश यादव के जन्मदिन पर अमेठी में उमड़ा जनसैलाब

केएमबी खुर्शीद अहमद
 अमेठी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर अमेठी विधानसभा क्षेत्र में भव्य सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का आयोजन अमेठी के विधायक महाराजी प्रजापति के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सुबह से ही महिलाओं का पहुंचना शुरू हो गया था। आयोजन स्थल पर हजारों की संख्या में महिलाओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को विशाल स्वरूप प्रदान किया। इस दौरान महिलाओं ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।कार्यक्रम के दौरान हल्की बारिश भी हुई, लेकिन इसके बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। बारिश के बीच भी महिलाएं पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में डटी रहीं और सहभोज में शामिल हुईं।विधायक महाराजी प्रजापति ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम हैं।आयोजन में विधायक प्रतिनिधि एवं पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के परिवार के सदस्यों की भी सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम के संचालन एवं व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी विधायक के पुत्र अनुराग प्रजापति ने संभाली। उन्होंने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का संगठन जनता के सहयोग और विश्वास से लगातार मजबूत हो रहा है। सहभोज कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...