⚡ ब्रेकिंग News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे की तैयारियां पूरी, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे की तैयारियां पूरी, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

केएमबी संवाददाता 
 सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित सुलतानपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की तैयारियां पूरी कर ली हैं। दौरे को सकुशल संपन्न कराने के लिए सोमवार को जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने ड्यूटी में लगाए गए सभी राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारियों तथा कर्मचारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की। ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, वीआईपी प्रोटोकॉल, कानून-व्यवस्था और समन्वय के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सौंपे गए दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी, सतर्कता और अनुशासन के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए, ताकि मुख्यमंत्री का प्रस्तावित कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके। प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल सहित पूरे जनपद में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ ही विभिन्न व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...