⚡ ब्रेकिंग News

अपराधियों के सत्यापन एवं निगरानी को और प्रभावी बनाने हेतु "यक्ष ऐप" आधारित विशेष 'चीता दस्ता' का गठन”

अपराधियों के सत्यापन एवं निगरानी को और प्रभावी बनाने हेतु "यक्ष ऐप" आधारित विशेष 'चीता दस्ता' का गठन”

अपराधियों पर नकेल कसने के लिए एसपी चारू निगम में चीता मोबाइल को दिखाई हरी झंडी


केएमबी संवाददाता
पुलिस महानिदेशक उ0प्र0, राजीव कृष्ण के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में परिकल्पित एवं विकसित ‘यक्ष ऐप (YAKSH App)’ के माध्यम से अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, अयोध्या परिक्षेत्र के कुशल पर्यवेक्षण में* अपराधियों के संबंध में अद्यतन सूचनाओं का संकलन, सत्यापन एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित किए जाने के क्रम में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सुलतानपुर पुलिस द्वारा जनपद स्तर पर विशेष 'चीता दस्ता' (Cheeta Squad) का गठन किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा “चीता दस्ता” में शामिल समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभियान के उद्देश्य, कार्यप्रणाली, दायित्वों, अपराधियों के भौतिक सत्यापन तथा यक्ष ऐप पर सूचनाओं के गुणवत्तापूर्ण फीडिंग एवं अद्यतन किए जाने के संबंध में विस्तृत रूप से ब्रीफ किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारु निगम द्वारा समस्त टीमों को हरी झंडी दिखाकर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया।
गठित चीता दस्ता द्वारा यक्ष ऐप पर फीड अपराधियों का भौतिक सत्यापन, उनकी वर्तमान गतिविधियों की निगरानी, संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत नजर तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य अपराधियों की सक्रियता पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, अपराध की रोकथाम करना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और सुदृढ़ करना है।
चीता दस्ता संबंधित क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में कार्य करेगा तथा आवश्यकता पड़ने पर सर्किल क्षेत्र में लूट, चोरी, नकबजनी एवं अन्य कानून-व्यवस्था संबंधी घटनाओं पर त्वरित रूप से घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्रवाई करेगा।
सुलतानपुर पुलिस का उद्देश्य अपराधियों की सतत निगरानी, अद्यतन सत्यापन एवं तकनीकी माध्यमों के प्रभावी उपयोग के जरिए अपराध नियंत्रण को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...