⚡ ब्रेकिंग News

शासकीय महाविद्यालय बिछुआ द्वारा दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित

शासकीय महाविद्यालय बिछुआ द्वारा दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित 

केएमबी ब्यूरो श्रावण कामड़े
बिछुआ। उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में दीक्षारंभ कार्यक्रम के अंर्तगत 3 जुलाई 2026दिन शुक्रवार को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरपी यादव एवं आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. अजीत डेहरिया के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम संयोजक डॉ. विपिन मोखलगाय ने जानकारी देते हुए बताया कि दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के सभी विभागों एवं पाठ्यक्रमों का परिचय दिया गया तथा डॉ. नसरीन अंजुम खान सहायक प्राध्यापक रसायन शास्त्र ने महाविद्यालय में चल रही विभिन्न योजनाओं एवं शासन के द्वारा प्राप्त होने वाली छात्रवृत्तियों के बारे में विस्तार से बताया। इसके पश्चात डॉ.नवीन चौरसिया विभागाध्यक्ष प्राणीशास्त्र द्वारा एनएसएस, एनसीसी, इको क्लब तथा पर्यावरण संबंधी कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की डॉ. फरहत मंसूरी सहायक प्राध्यापक समाजशास्त्र द्वारा महाविद्यालय में चलाए जा रहे कला संकाय से संबंधित विषयों की जानकारी प्रदान की गई डॉ. स्मिल बेलिया सहायक प्राध्यापक बॉटनी द्वारा नव प्रवेशित विद्यार्थियों को शासन द्वारा महाविद्यालय में दी जा रही सुविधाओं से अवगत कराया। डॉ. विवेक तिवारी सहायक नोडल अधिकारी ई प्रवेश समिति द्वारा विज्ञान संकाय द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कोर्स व प्रैक्टिकल संबंधी जानकारी दी गई डॉ. आकाश अहके द्वारा वाणिज्य विभाग व उनसे संबंधित कोर्स की जानकारी दी गई। इस दीक्षारंभ कार्यक्रम में ई प्रवेश तकनीकी सहायक नोडल अधिकारी मनीष पटेल द्वारा छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय की पुस्तकालय का भ्रमण प्रयोगशालाएं एवं डिजिटल संसाधनों का अवलोकन कराया गया इसके पश्चात कैरियर परामर्श और प्लेसमेंट सेल का अवलोकन किया। साथ ही क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नीरज खंडागले ने महाविद्यालय में होने वाले खेल और फिटनेस गतिविधियों एवम प्रतियोगिताओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ.फरहत मंसूरी व तकनीकी सहायता श्री मनीष पटेल द्वारा तथा आभार प्रदर्शन मनीष ठाकुर के द्वारा किया गया।आयोजन में दुजारी बोसम, योगेंद्र सिंह डावर, मनीष ठाकुर आदि प्राध्यापक गण ने अहम भूमिका निभाई एवम छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...