⚡ ब्रेकिंग News

सीएम योगी के दौरे की तैयारियां तेज, मंडलायुक्त-आईजी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

सीएम योगी के दौरे की तैयारियां तेज, मंडलायुक्त-आईजी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश 

केएमबी संवाददाता
सुलतानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 7 जुलाई को प्रस्तावित सुलतानपुर दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार को अयोध्या मंडल के मंडलायुक्त और आईजी ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक तथा मुख्य विकास अधिकारी के साथ पुलिस लाइन और सर्कस ग्राउंड स्थित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, पार्किंग, वीआईपी आवागमन, मंच व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं, ताकि कार्यक्रम का संचालन सुचारु एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।
अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश देते हुए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं और प्रत्येक बिंदु की नियमित निगरानी की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...