⚡ ब्रेकिंग News

मूसलाधार बारिश में बुजुर्ग महिला का ढहा कच्चा मकान, दूसरे के घर में रहने को मजबूर परिवार

मूसलाधार बारिश में बुजुर्ग महिला का ढहा कच्चा मकान, दूसरे के घर में रहने को मजबूर परिवार

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। भादर विकासखंड क्षेत्र स्थित रघई पुर मजरे रता पुर गांव में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच एक बुजुर्ग महिला का कच्चा मकान भर भराकर गिर गया। मकान गिरने के बाद बुजुर्ग महिला के सामने रहने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि गरीब परिवार के पास अपना पक्का आशियाना बनाने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं और सरकारी मदद की दरकार है।
बताया जा रहा है कि गांव निवासी लल्कू देवी का कच्चा मकान लगातार बारिश के कारण कमजोर हो गया था। बारिश के बीच मकान का एक हिस्सा अचानक भर भराकर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई व्यक्ति मलबे की चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। हालांकि, मकान गिरने के बाद बुजुर्ग महिला के सामने सबसे बड़ी समस्या रहने की हो गई है।घर गिरने के बाद दूसरों के घर में रहने को मजबूर
ग्रामीणों के मुताबिक, लक्खू देवी बुजुर्ग हैं और उनके पास अपना पक्का मकान बनवाने के लिए पर्याप्त आर्थिक संसाधन नहीं हैं। मकान गिरने के बाद उन्हें दूसरे के घर में रहने का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में यह स्थिति बुजुर्ग महिला के लिए बेहद कठिन है।बताया गया कि लल्कू देवी का बेटा बाहर रहता है और परिवार से उसका संपर्क भी नियमित नहीं है। ऐसे में बुजुर्ग महिला की देखभाल और रहने की व्यवस्था को लेकर ग्रामीण चिंतित हैं।ग्रामीण हरिराम यादव, रामसेवक यादव, अमरनाथ यादव और उमाशंकर यादव समेत अन्य लोगों ने प्रशासन से बुजुर्ग महिला की मदद किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के कारण गांव में कई कच्चे मकान कमजोर हो चुके हैं और ऐसे परिवारों को समय रहते सहायता मिलनी चाहिए।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कराकर बुजुर्ग महिला को तत्काल राहत उपलब्ध कराई जाए। साथ ही पात्रता के आधार पर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाए, ताकि उनके सिर पर सुरक्षित छत हो सके।
प्रधानमंत्री आवास योजना से आस
ग्रामीणों का कहना है कि यदि लक्खू देवी को सरकारी योजना के तहत पक्का मकान मिल जाता है तो बारिश के मौसम में उन्हें दूसरों के घर में रहने की मजबूरी से निजात मिल सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए पात्रता के आधार पर आवास योजना का लाभ दिलाने और तत्काल राहत उपलब्ध कराने की मांग की है।फिलहाल, मकान गिरने के बाद बुजुर्ग महिला की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। अब देखना होगा कि प्रशासन की ओर से पीड़ित महिला को कब तक राहत और आवास संबंधी सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...