निहालगढ़ स्टेशन पर गूंजा हर-हर महादेव, कांवरिया भक्तों का पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत
अंगवस्त्र भेंट कर श्रद्धालुओं का किया अभिनंदन, बाबा धाम यात्रा के लिए मंगलकामनाओं के साथ किया रवाना
जगदीशपुर,अमेठी। सावन माह की आस्था और भक्ति के बीच निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर बाबा धाम की यात्रा पर निकले कांवरिया भक्तों का श्रद्धापूर्वक भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जगदीशपुर से निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे कांवरिया भक्तों पर पुष्पवर्षा कर उन्हें अंगवस्त्र भेंट किए गए। इस दौरान श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।कांवरिया भक्तों के स्वागत के दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा रेलवे स्टेशन परिसर भक्तिमय हो उठा। मौजूद लोगों ने बाबा धाम की यात्रा पर जा रहे सभी श्रद्धालुओं को मंगलमय एवं सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दीं और श्रद्धा एवं उत्साह के साथ उन्हें रवाना किया।इस दौरान श्रद्धालुओं के चेहरों पर भक्ति और उत्साह साफ नजर आया। स्वागत कार्यक्रम में सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और कांवरिया भक्तों के प्रति अपनी आस्था एवं श्रद्धा व्यक्त की।इस अवसर पर जय शंकर त्रिवेदी (मुन्ना भैया), अध्यक्ष दुर्गा पूजा समिति, भाजपा नेता रामहेत वैश्य, डीसी कौशल, व्यापार मंडल अध्यक्ष, तुषार त्रिवेदी, अमित सोनी, अजय गुप्ता, रुद्र त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में सम्मानित लोग मौजूद रहे।
Post a Comment