⚡ ब्रेकिंग News

साइड लेने व हार्न बजाने को लेकर अज्ञात लोगों ने किया था बस पर किया पथराव एवं गाली गलौज- सीओ

साइड लेने व हार्न बजाने को लेकर अज्ञात लोगों ने किया था बस पर किया पथराव एवं गाली गलौज- सीओ

केएमबी मोहम्मद अफसर
सुल्तानपुर। बीती रात थाना बंधुआकला के क्षेत्रांतर्गत करीब 12:00 बजे एक बस, जो कि ग्राम भाईं धम्मौर थाना से बंधुआकला के मनियारपुर गांव में जा रही थी, उक्त बस के आगे दो बाइकों से चार अज्ञात युवकों द्वारा साइड लेने और हॉर्न बजाने की बात को लेकर विवाद हो गया। जिसमें अज्ञात लोगों के द्वारा बस पर पथराव किया गया और गाली-गलौज की गई। उक्त सूचना का संज्ञान लेकर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। आवागमन को सुचारू रूप से चलवाया गया। वादी से तहरीर प्राप्त कर समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। मौके पर कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। महिलाओं से अभद्रता एवं मारपीट की बात पूरी तरह से असत्य है, जिसका पूरी तरह से खंडन किया जाता है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस द्वारा अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...