⚡ ब्रेकिंग News

न्याय रथ को जनपद न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 


सुलतानपुर 
न्याय चला गांव की ओर को साकार करने और विधिक सेवाओं की पहुंच दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में निवास करने वालें व्यक्तियों तक एवं प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करनें हेतु उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्रधिकरण, लखनऊ के द्वारा एक प्रचार वाहन जिला विधिक सेवा प्रधिकरण, सुलतानपुर को प्राप्त कराया गया, जिसे जनपद न्यायाधीश "सुनील कुमार चतर्थ"  द्वारा हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया गया।

        मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवनीत सिंह एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मुक्ता त्यागी की अध्यक्षता में दिनांक-22 फरवरी 2026 को जनपद न्यायालय परिसर सुलतानपुर में आयोजित मेगा शिविर के सफल आयोजन हेतु जनपद के समस्त प्रशासनिक अधिकारियों की एक समीक्षा बैठक भी आयोजित की गयी, जिसमें उपस्थित समस्त प्रशासनिक अधिकारीगण को दिनांक- 22.02.2026 को दिन रविवार को प्रातः 10:00 बजे से जनपद न्यायालय परिसर में उपस्थित होकर अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के माध्यम से अधिक से अधिक जन-मानस को लाभ दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...