⚡ ब्रेकिंग News

रामनवमी को लेकर सिवान में फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील

रामनवमी को लेकर सिवान में फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील

केएमबी ब्यूरो मुकुल बरनवाल
सीवान: रामनवमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय एवं पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के नेतृत्व में शहर के थाना रोड, जेपी चौक, बड़ी मस्जिद, बबुनिया रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों ने संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया तथा आम नागरिकों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। इस दौरान लोगों को यह भी बताया गया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से कहा कि रामनवमी जैसे धार्मिक पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाना सभी की जिम्मेदारी है। वहीं, जिला प्रशासन द्वारा डीजे पर रोक लगाई गई है। प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं और हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...