⚡ ब्रेकिंग News

पुलिस टीम पर पथराव करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, खोखा कारतूस बरामद

पुलिस टीम पर पथराव करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, खोखा कारतूस बरामद

केएमबी ब्यूरो राजकिशोर 
फ़िरोज़ाबाद की सिरसागंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम पर पथराव करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों, रामबीर और विकास निवासी नगला खरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से घटनास्थल से संबंधित 315 बोर के दो खोखा कारतूस भी बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...