⚡ ब्रेकिंग News

गैस की कीमत एवं बढ़ती कीमतों के विरोध समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं का हजरतगंज चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन

गैस की कीमत एवं बढ़ती कीमतों के विरोध समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं का हजरतगंज चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन

केएमबी पूर्णिया वैश्य
लखनऊ। गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों के विरोध में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया।कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गैस की बढ़ती कीमतों पर रोक लगाने और आपूर्ति व्यवस्था सुधारने की मांग की।प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को हटाने का प्रयास किया।इस दौरान हल्का बल प्रयोग करते हुए कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर ईको गार्डन ले जाया गया,जहां उन्हें नजरबंद कर दिया गया।प्रदर्शन में सुल्तानपुर जिले के शहर विधानसभा अध्यक्ष गुफरान अहमद उर्फ सैफी,राम प्रकाश मौर्य जिलाध्यक्ष छात्र सभा सुलतानपुर,राज साहनी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी बलिया,शुभम यादव प्रदेश सचिव छात्र सभा,आशुतोष तिवारी ‘आशु’ प्रदेश प्रवक्ता युवजन सभा,प्रवेश यादव अंबेडकर नगर,प्रवेश यादव बीकेटी,कुणाल मौर्य आजमगढ़ और अभिषेक मौर्य गाजीपुर सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...