⚡ ब्रेकिंग News

सुल्तानपुर के कल्याणपुर कांड पर कप्तान के तेवर सख्त: पूर्व मंत्री सहित आठ गिरफ्तार, भेजे गए जेल

सुल्तानपुर के कल्याणपुर कांड पर कप्तान के तेवर सख्त: पूर्व मंत्री सहित आठ गिरफ्तार, भेजे गए जेल

केएमबी ब्यूरो
सुलतानपुर। अखंड नगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में हुए खूनी संघर्ष और फायरिंग मामले में पुलिस ने पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राणा अजीत प्रताप सिंह समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
नामजद आरोपियों में राणा अजीत प्रताप सिंह उनके भाई अजय प्रताप सिंह, पुत्र अभिजीत सिंह राणा, भतीजा अभिषेक राणा, संजीत यादव, आदित्य सिंह मार्शल, ऋतिक राय और विक्कू सिंह को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है।क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने कहा कि घटना में असलहों का प्रदर्शन किए जाने की पुष्टि हुई है। इस कारण राणा अजीत प्रताप सिंह से संबंधित तीन असलहों के लाइसेंस निरस्त किए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों के नाम से जारी शस्त्र लाइसेंसों की भी जांच कराई जा रही है। यदि अन्य लाइसेंस भी पाए जाते हैं तो उन्हें निरस्त कराने की कार्रवाई की जाएगी। रविवार को आबादी की जमीन गाटा संख्या 14 पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया था, जिसमें लाठी-डंडों से मारपीट और कई राउंड फायरिंग हुई थी। घटना में कमलेश यादव, विपुल यादव, शोभावती, रोशनी यादव, संजय यादव और प्रांकुर यादव घायल हुए थे। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पीड़ित परिवार के घर के पास पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। सभी आरोपितों को अदालत में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...