⚡ ब्रेकिंग News

अमेठी की बेटी मदीहा इमरान ने रचा इतिहास, 10वीं (ICSE) परीक्षा में किया जिला टॉप, स्कूल का परिणाम 100%

अमेठी की बेटी मदीहा इमरान ने रचा इतिहास, 10वीं (ICSE) परीक्षा में किया जिला टॉप, स्कूल का परिणाम 100%

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी जनपद के लिए गर्व की बात सामने आई है, जहां मेधावी छात्रा मदीहा इमरान ने 10वीं (ICSE) बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान (अव्वल) हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है 
मदीहा इमरान Chris The King School की छात्रा हैं, जहां इस वर्ष 10वीं (ICSE) परीक्षा का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। यानी परीक्षा में शामिल सभी छात्र-छात्राएं सफल रहे। यह उपलब्धि विद्यालय की उत्कृष्ट शिक्षण व्यवस्था और अनुशासन को दर्शाती है।
मदीहा इमरान का निवास जनपद अमेठी के सत्थिन कस्बे में है। उनकी इस सफलता से पूरे सत्थिन क्षेत्र सहित पूरे अमेठी जिले में खुशी का माहौल है और लोग गर्व महसूस कर रहे हैं।मदीहा इमरान की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन का बड़ा योगदान माना जा रहा है। शिक्षकों के अनुसार, मदीहा शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं और उन्होंने नियमित अभ्यास, समय प्रबंधन और स्पष्ट लक्ष्य के साथ अपनी तैयारी पूरी की।
विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है। उनका कहना है कि यह परिणाम पूरे विद्यालय के लिए प्रेरणादायक है और आने वाले वर्षों में भी छात्र इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।
मदीहा इमरान की इस सफलता से जिले के अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि यदि मेहनत, समर्पण और सही मार्गदर्शन मिले, तो किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...