⚡ ब्रेकिंग News

भागवत कथा के चौथे दिन अजामिल, समुद्र मंथन व प्रह्लाद चरित्र का वर्णन

भागवत कथा के चौथे दिन अजामिल, समुद्र मंथन व प्रह्लाद चरित्र का वर्णन

केएमबी खुर्शीद अहमद
तिलोई,अमेठी। जनपद के विकासखंड सिंहपुर अंतर्गत ग्राम सभा पूरे चौबे, पोस्ट रामपुर पांवरा, तहसील तिलोई में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास द्वारा विभिन्न पौराणिक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।कथा के दौरान अजामिल चरित्र का वर्णन करते हुए बताया गया कि अंत समय में भगवान का नाम लेने से भी मोक्ष की प्राप्ति संभव है। इसके साथ ही समुद्र मंथन की कथा सुनाई गई, जिसमें देवताओं और दैत्यों के सहयोग से अमृत प्राप्ति की कथा का विस्तार से वर्णन किया गया।आगे प्रह्लाद चरित्र के माध्यम से भक्ति की शक्ति और भगवान के प्रति अटूट विश्वास का संदेश दिया गया। कथा व्यास ने भगवान के विभिन्न अवतारों का वर्णन करते हुए राम अवतार और कृष्ण अवतार की लीलाओं का भी विस्तार से वर्णन किया।
कथा स्थल पर श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के साथ धर्मलाभ प्राप्त किया। आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे कार्यक्रम में सुचारू रूप से भागीदारी सुनिश्चित हो सके। क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...