⚡ ब्रेकिंग News

पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा व स्वावलंबन के प्रति किया जागरूक, साइबर सुरक्षा हेतु दी गयी जानकारी

पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा व स्वावलंबन के प्रति किया जागरूक, साइबर सुरक्षा हेतु दी गयी जानकारी

केएमबी ब्यूरो
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे “मिशन शक्ति फेज-05” के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद सुल्तानपुर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक चारु निगम के निर्देशन में जिले के समस्त थानों की महिला शक्ति टीम ने सार्वजनिक स्थानों, गांवों और कस्बों में जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग किया। मिशन शक्ति केंद्रों की महिला अधिकारियों द्वारा क्षेत्र की महिलाओं को उत्तर प्रदेश शासन और पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। किसी भी आपात स्थिति या हिंसा की शिकायत के लिए पुलिस ने अभियान के तहत हेल्पलाइन नंबर- 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 1090 विमेन पावर हेल्प लाईन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ सेवा, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन नम्बर, 14567 सीनियर सिटीजन, 101 फायर ब्रिगेड।
 महिलाओं को बताया गया कि वे अपनी समस्याओं के समाधान हेतु स्थानीय थाने की 'महिला हेल्प डेस्क', जनसुनवाई पोर्टल, जिला संरक्षण अधिकारी, राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग और जनपद न्यायालय में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से भी संपर्क कर सकती हैं।
 वर्तमान समय में बढ़ते डिजिटल फ्रॉड को देखते हुए महिलाओं को साइबर अपराधों से बचने के तरीके और तत्काल रिपोर्टिंग के महत्व को समझाया गया। किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओ0टी0पी0 साझा न करें। किसी अनावश्यक लिंक पर क्लिक न करें आपका मो0 हैक हो सकता है डाटा चोरी हो सकता है। साइबर अपराध हेल्प लाइन नम्बर -1930 की जानकारी दी गयी। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं में आत्मविश्वास भरते हुए कहा कि सुल्तानपुर पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। किसी भी अप्रिय घटना या असुरक्षा की स्थिति में बिना डरे पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...