⚡ ब्रेकिंग News

जिला पंचायत पद प्रत्याशी ने स्वास्थ सेवा को बनाया जन अभियान

जिला पंचायत पद प्रत्याशी ने स्वास्थ सेवा को बनाया जन अभियान

केएमबी खुर्शीद अहमद/आमिर अशरफ
जगदीशपुर अमेठी। जनपद के जगदीशपुर वार्ड संख्या 4 से जिला पंचायत के भावी प्रत्याशी अकमल हुसैन द्वारा जनसेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए अपने ग्लोब हॉस्पिटल एण्ड मेटरनिटी सेंटर पर निःशुल्क फास्ट चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया,शिविर में जनपद क्षेत्र के विभिन्न गांवो से आए मरीजों, महिलाओं बुजुर्गों एवं जरूरतमंद लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ शिविर चिकित्सीय परीक्षण परामर्श तथा दवाओं का लाभ प्राप्त किया। आयोजित शिविर में चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया तथा जरूरत के अनुसार दवाओं का वितरण किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने इस जनहितकारी पहल की भूरि भूरि प्रशंसा की और इसे क्षेत्र के लिए उपयोगी बताया। इस अवसर पर अकमल हुसैन ने बताया स्वास्थ्य सेवा और सहयोग उनकी प्राथमिकताओ में शामिल है तथा समाज में अंतिम व्यक्ति तक आवश्यक सुविधाएं पहुंचाना उनका उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या 4 में आने वाले सभी ग्राम सभाओं में चरणबद्ध तरीके से निशुल्क आयोजित कराए जाएंगे ताकि आमजन विशेष कर गरीब और असहाय लोगों को समय पर उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सके। क्षेत्र में अकमल हुसैन सामाजिक धार्मिक एवं जनहित कार्यों में सक्रिय रूप से भागीदारी निभाते रहे हैं। स्थानीय लोगों के बीच उनकी पहचान एक ऐसे युवा चेहरे के रूप में बन रही है जो क्षेत्र की समस्याओं जरूरतों और जन भावनाओं को गंभीरता से लेकर लगातार सक्रिय दिखाई दे रहा है। शिविर के दौरान मौजूद लोगों ने कहा की इस प्रकार के आयोजन न केवल स्वास्थ्य सुविधाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम बनते हैं बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवाभाव का परिचय देते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...