⚡ ब्रेकिंग News

प्रशासन की अनदेखी से नाराज़ ग्रामीणों ने खुद भरे सड़क के गड्ढे

प्रशासन की अनदेखी से नाराज़ ग्रामीणों ने खुद भरे सड़क के गड्ढे

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। जामों ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर चौधरी में प्रशासनिक लापरवाही से नाराज़ ग्रामीणों ने खुद सड़क की मरम्मत का जिम्मा उठा लिया। वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क और लगातार हो रही दुर्घटनाओं से परेशान ग्रामीणों ने सड़क के गड्ढों को स्वयं भरना शुरू कर दिया।ग्रामीणों के अनुसार जगदीशपुर रोड से कल्याणपुर गौरा मंदिर मार्ग तक जाने वाली सड़क लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण राहगीरों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मरम्मत को लेकर कई बार प्रशासन और संबंधित विभाग को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रशासनिक उदासीनता से नाराज़ ग्रामीणों ने आखिरकार खुद ही गड्ढे भरने का कार्य शुरू कर दिया।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की जल्द स्थायी मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को आवागमन में राहत मिल सके और हादसों पर रोक लगाई जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...