⚡ ब्रेकिंग News

बाबा साहब के जयकारे से गूंज उठा सिंघवापुर

बाबा साहब के जयकारे से गूंज उठा सिंघवापुर

केएमबी विनय कुमार
 अमेठी। ब्लॉक सिंहपुर के खरावां ग्राम सभा के अंतर्गत सिंघवापुर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबासाहेब डॉ० भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह व विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें हर्षोल्लाह पूर्वक धूमधाम से मनाया गया। त्रिशरण पंचशील भंते विमल  बोधिसत्व के द्वारा बुद्ध वंदना करके कार्यक्रम की शुरुआत की जिसमें एम. एल.गौतम प्रशासनिक अधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में एवं के.आर रावत, सी.पी गौतम राजेश शिवम विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाया।
भारतीय भोजपुरी बिरहा लोकवाणी एवं आकाशवाणी कलाकार श्रीमती मनीषा प्रभाकर अपने मधुर वाणी से बाबा साहब की जीवनी एवं उनके विचारों को बिरहा के माध्यम से गाकर लोगों को बताया स्थानीय भावी प्रधान प्रत्याशी अजीत गौतम ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष में काफी बदलाव हुआ लोग जाकरुक हुए अपने अधिकार को जानने लगे और इस बार कार्यक्रम में जनसंख्या पहले से अधिक मौजूद रही है हम लोग अपने समाज को जागने के लिए यह कार्यक्रम करते है ताकि माताएं बहन बुजुर्ग कार्यक्रम में शरीक होकर अपना अधिकार को समझ सके।
अंबेडकर समिति सिंघवापुर मंडली श्रीरामलखन, श्रीराम, जग्गू, विजय बौद्ध, दिनेश बौद्ध,राहुल रावण, सुजीत बौद्ध, विजय लक्ष्मी, श्रीमति श्यामदेवी, पिंटू चौधरी, अनुज जाटव एवं भारी संख्या में महिलाएं पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...