⚡ ब्रेकिंग News

विशाल यादव का ए एस ओ पद पर चयन से क्षेत्र गौरवान्वित

विशाल यादव का ए एस ओ पद पर चयन से क्षेत्र गौरवान्वित

केएमबी ब्यूरो लियाकत अहमद

खुखुन्दू, देवरिया। स्थानीय थानाक्षेत्र के मुसैला बुजुर्ग (पोस्ट—बड़हरा,खुखुन्दू) निवासी विशाल यादव ने अपने परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर SSC CGL परीक्षा उत्तीर्ण कर Assistant Section Officer(ASO) पद पर नई दिल्ली स्थित मंत्रालय में नियुक्ति प्राप्त कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
विशाल यादव की प्रारंभिक शिक्षा महात्मा बुद्ध हाई सेकेंडरी स्कूल, मुसैला बुजुर्ग से हुई। इसके पश्चात उन्होंने कक्षा 3 से 10 तक की शिक्षा लिटिल फ्लावर स्कूल (ICSE बोर्ड), सलेमपुर से प्राप्त की, जहां उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। आगे की पढ़ाई उन्होंने लखनऊ पब्लिक स्कूल (CBSE बोर्ड) से पूरी की, जहां भी वे टॉपर रहे तथा विद्यालय द्वारा सम्मानित किए गए। इसके बाद अपनी मेहनत के दम पर एनआईटी पटना से B.Tech किया। शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात उनकी पहली नियुक्ति सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर बेंगलुरु में टाटा कंपनी द्वारा हुई।
नौकरी के साथ-साथ उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और प्रथम प्रयास में ही SSC CGL के माध्यम से पोस्टल असिस्टेंट पद प्राप्त कर चेन्नई में नियुक्ति पाई। सेवा के दौरान निरंतर परिश्रम करते हुए उन्होंने अंततः Assistant Section Officer(ASO) पद पर नई दिल्ली स्थित मंत्रालय में नियुक्ति प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उनके पिता श्री विजय प्रताप यादव एक व्यवसायी हैं तथा माता श्रीमती विजयवंती देवी गृहिणी हैं, जिन्होंने सदैव उन्हें प्रोत्साहित किया। उनकी बहन प्रियांशी यादव वर्तमान में एम.एससी. की पढ़ाई कर रही हैं और अपने भाई से प्रेरित होकर सिविल सेवा की तैयारी कर रहीं हैं।
विशाल यादव की इस सफलता में उनके नाना जी का सबसे ज्यादा योगदान और सहयोग रहा है। इनके नाना बेचन यादव (निवासी—पिपरा बिठ्ठल, भटनी), जो कि एक प्राथमिक विद्यालय के सेवानिवृत्ति शिक्षक हैं ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...