भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी की मासिक बैठक संपन्न, सौंपा गया 15 सूत्रीय मांग पत्र
सुल्तानपुर 18 मई 2026। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी की मासिक बैठक अरविन्द चौबे तहसील अध्यक्ष की अध्यक्षता मे डाक बंगला कादीपुर मे सम्पन्न हुई। बैठक मे किसानों द्वारा पूर्व मे दिए गए मांग पत्र का निस्तारण आज तक न होने से किसानों मे भारी आक्रोश व्यप्त रहा। सर्व सहमति से निर्णय लिया है कि किसानों की समस्या का निस्तारण अति शीघ्र नही होता है तो किसान अति शीघ्र आर पार की लड़ाई लड़ने पर मजबूर होगा। इसी बीच तहसीलदार कादीपुर आये एवं किसानों की समस्या का अति शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया तब जाकर किसानों ने अपना 15सूत्रीय मांग पत्र सौपा। बैठक मे राम कृपाल सिंह प्रदेश महासचिव गौरी शंकर पाण्डेय जिलाध्यक्ष सुल्तानपुर झींकू सिंह भल्ले राज नारायण तिवारी जिला उपाध्यक्ष रमेश दुवे जिला उपाध्यक्ष उमा शंकर यादव विनोद सिंह गौरी शंकर मिश्रा राम सुरेश यादव जय किशन गिरि विशाल धुरिया शनि यादव राम तीरथ यादव कुसुम संगीता गीता पूजा आदि सैंकड़ो पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Post a Comment