⚡ ब्रेकिंग News

बड़े मंगल पर जगह-जगह हुए विशाल भंडारे, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

बड़े मंगल पर जगह-जगह हुए विशाल भंडारे, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

केएमबी खुर्शीद अहमद
शुकुल बाजार, अमेठी। ज्येष्ठ मास के पावन बड़े मंगलवार के अवसर पर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर विशाल भंडारों एवं धार्मिक आयोजनों का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त किया।इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं उद्योगपति महेंद्र विजय सिंह तथा योगेंद्र विजय सिंह के सौजन्य से आयोजित विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य दयाशंकर यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीश चंद्र शुक्ला, पंडित राम उंजेरे शुक्ला, भाजपा जिला प्रवक्ता चंद्रमौली सिंह, जिला उपाध्यक्ष हिंदेश सिंह, युवा भाजपा नेता रोहित पासी, जिला उपाध्यक्ष उपमा सरोज, विवेक महेश्वरी, डॉ. जगदीश, प्रशांत शुक्ला, पूर्व प्रधान राम प्रताप तिवारी, गिरीश पांडे, वरिष्ठ पत्रकार एवं भाजपा अमेठी मीडिया विभाग के जिला सहसंयोजक सुशील कुमार मिश्रा, विनय चौरसिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।वहीं रानीगंज रोड पर युवा समाजसेवी अक्षय गुप्ता द्वारा स्थापित लाइब्रेरी का शुभारंभ भी किया गया। क्षेत्रीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन सुविधा उपलब्ध होगी।
इसके अलावा प्रधान प्रतिनिधि जगदीश पाल द्वारा आयोजित भंडारे में भी बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मवैया चौराहे पर प्रतिष्ठित व्यापारी दिनेश पाल द्वारा आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पत्रकार बृजेश यादव के विद्यालय परिसर में आयोजित विशाल भंडारे में भी क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इक्का ताजपुर में संतोष पांडे द्वारा आयोजित भंडारे तथा पूरे शुक्लन स्थित प्राचीन काली माता मंदिर पर आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के साथ प्रसाद ग्रहण किया। वहीं ग्राम सभा इन्दरिया के तिवारीपुर निवासी लाल शुक्ल द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में भी बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलवार पर आयोजित इन धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों ने क्षेत्र में श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। दिनभर चले भंडारों में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर धार्मिक आस्था का परिचय दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...