⚡ ब्रेकिंग News

चोरों पर नहीं लग पा अंकुश, चोरों ने दिया बड़ी चोरी को अंजाम, घर का दरवाजा तोड़ ₹18 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े चोर

चोरों पर नहीं लग पा अंकुश, चोरों ने दिया बड़ी चोरी को अंजाम, घर का दरवाजा तोड़ ₹18 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े चोर

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। बाजार शुकुल थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। महोना ग्राम सभा के पूरे सारी का पुरवा निवासी नसीर अहमद के घर का दरवाजा तोड़कर अज्ञात चोर अंदर घुस गए और लाखों रुपये के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए।पीड़ित के अनुसार, चोर घर में रखे करीब ₹18 लाख मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात तथा ₹12 हजार नकद चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही बाजार शुकुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी विवेक वर्मा ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि घटना का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है। फिलहाल पूरे क्षेत्र की निगाहें पुलिस की कार्रवाई और मामले के खुलासे पर टिकी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...