जमीनी विवाद में युवक की हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
अमेठी। मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के भद्दौर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने जमीनी विवाद को लेकर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।जानकारी के अनुसार, युवक खेत की रखवाली कर घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में युवक का शव घर से कुछ दूरी पर गोमती नदी के किनारे मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए हैं।
मृतक के परिजनों ने जमीनी विवाद को लेकर उसके भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से निष्पक्ष जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की भूमिका की भी गंभीरता से जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
Post a Comment