तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से व्यक्ति घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
देवरिया। खुखुन्दू थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने सोमवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, बहादुरपुर गांव निवासी 42 वर्षीय सुशील कुमार पुत्र शिव प्रसाद खुखुन्दू रोड पार कर रहे थे। तभी एक तेज गति से आ रहे चार पहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सुशील कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल को प्राथमिक सहायता दी। एंबुलेंस की मदद से उन्हें महर्षि देवराहा बाबा स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों ने बताया कि घायल की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस दुर्घटना करने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।
Post a Comment